देवघर, मई 11 -- झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन डायट जसीडीह में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 129 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से आए शिक्षक/शिक्षिकाओं को गणित एवं विज्ञान क्लब के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्लब बनाने की विधि, उनके कार्य, उद्देश्य के बारे में चर्चा की गई। साथ ही इसके अपेक्षित परिणाम के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में आए जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार ने बच्चों के अंदर नवाचार, वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच को बढ़ावा देने पर पर जोर दिया। इसके साथ ही सामूहिक प्रयास से काम को पुरा करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि राज्य के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह पहल शुरू की गई है। इस ...