घाटशिला, अप्रैल 26 -- घाटशिला। अपग्रेड मध्य विद्यालय धरम बहाल घाटशिला में आईसीटी योजना के तहत एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शिक्षकों को तीसरे बैच का पांच दिवसीय नॉन-रेसीडेंसियल कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिन में कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास, तकनीकी का उपयोग बढ़ाने, छात्रों को डिजिटल कौशल प्रदान करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण में आईसीटी के मास्टर ट्रेनर (शैलेन्द्र नारायण जेना एवं पंकज साहू) शामिल थे। मौके पर जमशेदपुर जिला शिक्षा कार्यालय के तरफ से एसीपी राजेश कुमार, एक्स्ट्रा मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड के तरफ से आनंद कुमार सिंह एवं जिला कोऑर्डिनेटर कृष्ण देव साव एवं जन्मजय महतो मौजूद थे। यह भी पढ़ें- छात्राओं को मिली साइंस एंड टेक्नोलॉजी की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की ...