हल्द्वानी, जून 24 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट दिल्ली की ओर से यहां डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए 65 शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स), अकाउंट्स, इतिहास और राजनीति विज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया।सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एवं ट्रेनिंग संयोजक पीसी पुरोहित ने शिक्षकों को नई तकनीक की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अमित जोशी ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अनीता बिष्ट, श्रेय शीत, पूनम गक्कड़, अंशु साहनी, रूपेश मित्तल, पूनम शर्मा, तनुजा पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...