भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर। बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। डीपीओ को कहा गया कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा निर्गत आदेश के तहत प्रशिक्षण सत्र 2015-17 एवं 2016-18 के वादी गण को विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान एवं अंतर वेतन भुगतान करना है। जिले के बहुत सारे शिक्षक गण इन सत्रों में प्रशिक्षित हुए हैं। इन शिक्षकों को भी प्रशिक्षित वेतनमान एवं अंतर वेतन भुगतान दिया जाए। मौके पर प्रदेश महासचिव फिरदौस आलम, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुंदन, जिला सचिव राजीव कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्र भूषण प्रसाद, सुदामा कुमार, प्रीति कुमारी, रौनक अफरोज, सोहराब अंसारी समेत कई शिक्षक थे...