मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर। सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों को बाल्यावस्था में छात्रों को पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जायेगी। यह ट्रेनिंग 16 अप्रैल को दिल्ली में होगी। इस ट्रेनिंग में शिक्षकों को बताया जायेगा कि छोटे बच्चों को किस तरह से पढ़ाया जाये। नई शिक्षा नीति के तहत इस प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण उन्हीं शिक्षकों को मिलेगा जो एक कौशल विषय पढ़ा रहे हों। शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...