फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- शमसाबाद। रजलामई डायट में तीन दिवसीय कला एवं संगीत अविमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। प्रशिक्षण में सौ शिक्षकों के भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित था। पहले दिन 90 शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने शिक्षकों को विभिन्न कला एंव संगीत विधाओं की जानकारी दी। पहले दिन शिक्षकों को चित्रकला के विविध स्वरूपों का अभ्यास कराया गया। ढोलक वादन का भी प्रशिक्षण दिया गया। मधुबनी कला, इंद्र गिटार, आर्ट एवं महाराष्ट्र की पारंपररिक कलाओं पर विशेष फोकस किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...