खगडि़या, फरवरी 26 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण होने की तिथि से वेतनमान का लाभ मिले। अभी तक खगड़िया जिला में यह नहीं दिया गया है। यह बातें बुधवार को समन्वय समिति की बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने कही। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय, पटना के पारित आदेश के आधार पर 1973 नियमावली के तहत कालबद्ध पदोन्नति व वित्तीय लाभ शिक्षकों को दी जाए। वही जिसकी सेवा 12 साल हो गया है उनका वेतन निर्धारण किया जाए। वही विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरचना का लाभ दिया जाए। जबकि इस संबंध में सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना द्वारा भी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। इसके अंतर्गत जो प्रथम, द्वितीय व तृतीय लाभ प्रदान किया गया है वह भी अभी तक शिक्षकों को नहीं मिल पाया है। मानसी प्रखंड के शिक्...