वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिधनू को शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज ने विभागीय आदेशों की अवहेलना, स्वेच्छाचारिता, शिक्षकों की प्रताड़ना करने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद इसकी संस्तुति की थी। इसकी पुष्टि बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने की है। बता दें देवरिया में एक सहायक अध्यापक द्वारा अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर लिए जाने के मामले के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी छोटी-बड़ी शिकायतों पर खुद नजर रखते हुए कार्यवाही कर रहे हैं। निलंबन के बाद प्रकरण की जांच के लिए मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपु...