किशनगंज, फरवरी 2 -- दिघलबैंक । एक संवाददाता सीआरसी तुलसिया में आयोजित विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में सीआरसी तुलसिया अंतर्गत अधिकांश विद्यालयों के शिक्षा समिति के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विद्यालय के शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका, जिम्मेदारी और योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीआरसी समन्वयक श्याम कुमार सिंह की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर कालीप्रसाद ने सदस्यों को विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने, स्कूल के रख-रखाव, अनुशासन तथा विद्यालय विकास योजना तैयार करने और उसके क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षित किया।उन्होंने बताया कि शिक्षा समिति विद्यालय के विकास में एक मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.