सुल्तानपुर, अप्रैल 21 -- भदैया, संवाददाता। दुबेपुर ब्लॉक क्षेत्र में निपुण भारत मिशन के तहत कराए गए एफएलएन प्रशिक्षण का पैसा शिक्षकों को अब तक नहीं मिल पाया है। प्रशिक्षण के दौरान नाश्ता-पानी एवं भत्ते के रूप में दिए जाने वाले 1000 रुपये की राशि सैकड़ों शिक्षकों के खातों में शिक्षा सत्र बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को पढ़ना-लिखना और बुनियादी गणित सिखाने में शिक्षकों को दक्ष बनाना है। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके एवज में उन्हें 1000 रूपये देने का प्रावधान है।शिक्षकों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें यह राशि नहीं मिल पाई। वहीं शिक्षक संगठनों की चुप्पी और विभागीय उदासीनता भी सवालों के घेर...