फरीदाबाद, जनवरी 27 -- पलवल। पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम ने गांव लहरपुर, हसनपुर स्थित सीआरपी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि नशा संबंधी सूचना या मदद के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां पहचान गोपनीय रहती है। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि डोर-टू-डोर जागरूकता से जिला नशा मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...