अमरोहा, दिसम्बर 20 -- मंडी धनौरा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को स्थानीय शिक्षकों से मुलाकात कर सरकार की नीतियों की जानकारी दी। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में संपर्क कर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा की विस्तृत जानकारी दी। आगामी राजनीतिक विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, एएनडीपी इंटर कॉलेज, शांति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि में शिक्षकों से संपर्क किया। इस दौरान पूर्व सभासद प्रतीक शर्मा, सभासद अरुण दीक्षित, अनुज टंडन, आशु सिंघल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...