शिक्षकों को दी मधुमेह के लक्षण और बचाव की जानकारी
सोनभद्र, अगस्त 10 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यालयों में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, घोरावल में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वाईआरजी चिकित्सा शैक्षिक एवं अनुसंधान फाउंडेशन की ओर से सनोफी के सहयोग से संचालित विद्यालयों में बच्चों और मधुमेह, कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण में 78 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय को मधुमेह के प्रति जागरूक करने के साथ ही बच्चों में स्वस्थ खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि और बेहतर जीवनशैली की आदतों को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें सोनभद्र भी शामिल है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.