चतरा, मई 2 -- चतरा संवाददाता। चतरा जिला में सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में डीएसइ श्री राम जी कुमार के द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान किशोर कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय औरू गेरूआ और प्रदीप लिंडा उत्क्रमित मध्य विद्यालय डाढा को सभी प्रकार के पावना देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई मे अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव सच्चिदानंद सिंह पूर्व अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह मीडिया प्रभारी इकबाल कासिम, संतोष कुमार, अनुप उपाध्याय, सुनील कुमार शर्मा, उमेश तिवारी, संचिका प्रभारी अविनाश राय सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...