देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता नए शैक्षणिक सत्र से पहले उत्तरांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में सेमेस्टर कमेंसमेंट मीट एवं फैकल्टी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने शिक्षकों से स्वयं को समय के अनुरूप अपडेट रखने का आह्वान किया।कुलपति प्रो. धरम बुद्धि ने शोध, नवाचार और व्यावहारिक शिक्षा पर जोर दिया। प्रो-वाइस चांसलर प्रो. राजेश बहुगुणा ने नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय की कार्ययोजना की जानकारी दी। सीआरसी निदेशक इकबाल सिंह ने रोजगार के नए अवसरों पर, टेलर एंड फ्रांसिस के प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुसाईं ने अंतरराष्ट्रीय शोध प्रकाशनों पर और लाइब्रेरियन अरुण सिंह ठाकुर ने ईआरपी आधारित कोर्स फाइल प्रबंधन व डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड प्रणाली पर जानकारी दी। एचआरडीसी की ओर से आयोजित क...