श्रावस्ती, मार्च 12 -- श्रावस्ती, संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र गिलौला में शिक्षकों को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को बीएसए अजय कुमार ने किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र गिलौला में क्षेत्र के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सहित कंपोजिट विद्यालय के नोडल शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया गया। इसके समापन पर बीएसए अजय कुमार ने कहा कि शारदा कार्यक्रम के तहत हाउस होल्ड सर्वे में चिन्हित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए टीएलएम गतिविधि एवं अभ्यास कार्य के माध्यम से शिक्षण कराया जाएगा। जिला स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स नुसरत बानो, मनीष पाठक, दीपक केसरवानी, राम सजन मौर्य ने विकास खण्ड के 100 नोडल शिक्षको को प्रशिक्षित किया। जिले में दो प्रकार के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित किए जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.