सोनभद्र, अगस्त 11 -- दुद्धी। ब्लॉक संसाधन केंद्र दुद्धी में खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम के निर्देशन में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को नई शिक्षा पद्धति और एनसीईआरटी की नवीन पुस्तकों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नई पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए बच्चों को गतिविधि आधारित और रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाए, ताकि उनकी सीखने की क्षमता में अपेक्षित सुधार हो सके। प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र के करीब 220 विद्यालयों के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफएलएन के साथ बच्चों के बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि वर्ष 2027 तक प...