लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की ओर से बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के तदर्थ शिक्षकों को उनकी सेवा का लाभ दिए जाने की मांग की गई है। 30 से 35 वर्ष तक की सेवा देने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें उनकी तदर्थ सेवा को जोड़कर ग्रेच्युटी व पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। संघ ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग से मांग की है कि तदर्थ शिक्षकों को इसका लाभ जल्द दिया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- तदर्थ सेवा जोड़कर दें पेंशन/ग्रेच्युटी का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...