काशीपुर, अप्रैल 29 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। राजकीय शिक्षक संघ के शिक्षकों ने बुधवार को प्रभारी बीईओ को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को जनगणना ड्यूटी के लिए एकतरफा कार्यमुक्त करने की मांग की है। बीआरसी पहुंचे शिक्षकों ने प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में जनगणना कार्य के लिए ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। आरोप है कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों को जनगणना कार्य विद्यालय समय के बाद करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि उन्हें इस कार्य के लिए एकतरफा कार्यमुक्त भी नहीं किया गया है। शिक्षकों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस तरह के अव्यवहारिक आदेश उनके स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हैं। यह भी पढ़ें- जूनियर शिक्षक के हुक्म पर घर-घर जनगणना करेंगे सीनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.