गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए सीबीएसई पीआरपी वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें खेल आधारित मूल्य शिक्षा को कक्षा शिक्षण से प्रभावी रूप से जोड़ने पर विपर चार-विमर्श हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य खेलों को छात्रों के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों के निर्माण का औपचारिक हिस्सा बनाना था। कार्यक्रम का संचालन सीबीएसई के अनुभवी रिसोर्स पर्सन राजन कुमार शर्मा और योगेंद्र सिंह ने किया। विशेषज्ञों ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप खेल केवल सह-पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने उदाहरणों के जरिए बताया कि खेलों को विषय शिक्षण से जोड़कर सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व और हार-जीत को स्वीकार करने जैसे गुण विकसित किए जा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को व्यावहारिक मॉडल...