लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा जल्द दी जाएगी। शिक्षकों को यह सुविधा दिलाने के लिए सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों से 23 जून तक ब्योरा भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कैशलेस उपचार की सुविधा व्यवसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञों व मानदेय शिक्षकों को भी दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...