संभल, मई 12 -- पीएमश्री विद्यालय जालब सराय में सोमवार को सुबह से ही माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। वायरल फोटो और वीडियो प्रकरण के बाद स्कूल प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दिए। स्कूल परिसर दिनभर जांच, पूछताछ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा। सुबह स्कूल के शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय बहजोई पहुंचे थे, लेकिन वहां से उन्हें वापस लौटा दिया गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि जांच सीधे विद्यालय पहुंचकर की जाएगी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल शर्मा और बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा दोपहर 12 बजे से पहले ही विद्यालय पहुंच गए। विद्यालय पहुंचने के बाद बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को एक कमरे में बैठाकर करीब एक घंटे तक पूछताछ की। शिक्षकों से वायरल वीडियो, प्रार्थना और विद्यालय की गतिविधियों को लेकर ...