गुमला, जुलाई 27 -- गुमला, संवाददाता । झारखंड ऑफिसर टीचर एम्पलाई महासंघ (झारोटेफ) ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि अव्यवहारिक नियमों और वर्षों से लंबित प्रोन्नतियों का हवाला देकर शिक्षकों को एमएसीपी के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। सोमवार को गुमला जिले के सभी प्रखंडों में संगठन की ओर से विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शनशिक्षकों के अधिकार प्रांतीय प्रभारी सुमित कुमार नंद ने कहा कि शिक्षक भी राज्य के नियमित सरकारी कर्मचारी हैं और उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह एमएसीपी का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार प्रोन्नति नियमावली का हवाला दे रही है, तो यह भी स्पष्ट करे कि अब तक कितने शिक्षकों को नियमित प्रोन्नति मिली है और कितने विद्यालयों में नियमि...