आगरा, सितम्बर 9 -- ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में 'शिक्षक रत्न 2026' सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में आगरा मंडल के चयनित 21 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा। संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में आप्टा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम संयोजक एवं संस्थापक डॉ.सुनील उपाध्याय ने बताया कि आप्टा का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है, जो अपने शिक्षण कार्य के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह...