बोकारो, सितम्बर 22 -- होली क्रॉस विद्यालय, बालीडीह में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के मदर मरिया सेरेर हॉल में आयोजित छह घंटे की कार्यशाला में 60 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में आपदा के समय संयम बनाए रखने व संभावित नुकसान को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न माध्यमों से आपदा प्रबंधन के जरूरी पहलुओं को समझाया गया। डीपीएस चास की प्राचार्य डॉ मनीषा तिवारी व डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 की वरिष्ठ अर्थशास्त्र शिक्षिका सौमी कुमारी ने शिक्षकों को आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने, सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया देने व दूसरों की सहायता करने के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को दिया प्रशिक्षण...