प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। सेमस्टार ग्लोबल स्कूल, नैनी में शिक्षकों के शैक्षिक कौशल को सुदृढ़ करने और उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराने के लिए आलोचनात्मक एवं क्रियात्मक चिंतन पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ।विषय विशेषज्ञों अदिति गुलाटी (वाराणसी) एवं आलोक ओझा (रायबरेली) ने केस स्टडी, वाद-विवाद और समस्या समाधान आधारित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को आलोचनात्मक चिंतन की रणनीतियां सिखाईं। क्रियात्मक चिंतन अभ्यास के तहत शिक्षकों को प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, प्रयोगात्मक गतिविधियों और रचनात्मक प्रस्तुति की विधियां सिखाई गईं। शिक्षकों ने शिक्षण में तकनीक और रचनात्मकता को जोड़ने के नए तरीकों पर विचार प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...