उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। बेनहर इंटरनेशनल स्कूल, सैय्यद अब्बासपुर में आयोजित दो दिवसीय स्टेम कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को नवीनतम तकनीकी उपकरणों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य रोबोटिक्स, कोडिंग, थ्रीडी प्रिंटिंग और वैज्ञानिक प्रयोगों के प्रति जिज्ञासा एवं नवाचार को बढ़ावा देना रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय के अकादमिक नेतृत्व में कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया गया। यह कार्यक्रम कुल तीन चरणों में प्रस्तावित है। पहले चरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण के बाद सोमवार को विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसके बाद मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ब्लॉक स्तर पर 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित कार्यशाला में...