शिक्षकों के 3512 पदों का अधियाचन भेजा
प्रयागराज, जुलाई 20 -- शिक्षा निदेशालय ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं संबद्ध प्राइमरी में शिक्षकों के 3512 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सोमवार को भेज दिया है। प्रवक्ता (पीजीटी) के 2615 और संबद्ध प्राइमरी में सहायक अध्यापकों के 897 रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग को भर्ती के लिए भेजी गई है। प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापकों (टीजीटी) के 16 हजार से अधिक पदों की सूचना भी जल्द भेजी जाएगी। इसस पहले निदेशालय ने एडेड हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के 1172 और इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1475 पदों का अधियाचन चयन आयोग को भेजा था। रिक्त पदों की सूचना मिलने के बाद चयन आयोग की ओर से पहले परीक्षण कराया जाएगा और उसके बाद भर्ती का विज्ञापन जारी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.