शिक्षकों के हितों के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे प्रेमनरायन दुबे
औरैया, अगस्त 7 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की जिला कार्यकारिणी की ओर से शुक्रवार को तिलक इंटर कॉलेज सभागार में शोक सभा हुई। इसमें संगठन के प्रदेशीय संरक्षक रहे प्रेमनरायन दुबे के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने शिक्षक हितों के लिए उनके संघर्ष और सामाजिक जीवन में दिए योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने कहा कि प्रेमनरायन दुबे ने लंबे समय तक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया। वह कई बार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश क्रय-विक्रय के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान और कांग्रेस कमेटी इटावा के जिला मंत्री समेत विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। जिले की कई प्रबंध समितियों से भी उनका जुड़ाव रहा। उन्होंने कहा कि दुबे शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.