दरभंगा, जुलाई 13 -- दरभंगा। शिक्षा विभाग, पटना के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को आवश्यक सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीईओ ने प्रखंडवार विद्यालयों की संख्या, प्रत्येक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की संख्या, नामांकित छात्रों की संख्या तथा उपलब्ध कमरों की अद्यतन जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आंकड़ों के आधार पर विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों का आकलन किया जाएगा, जिससे स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की जरूरत ...