रांची, दिसम्बर 21 -- रांची। जीपीएस उर्दू खिजुरटोली, कांके में शिक्षकों के सहयोग से रविवार को 197 छात्रों के बीच स्वेटर वितरण किया गया। केजी से पांचवीं तक के छात्रों को शिक्षकों ने स्वेटर बांटे। बीआरपी कृष्ण प्रसाद, सीआरसी धर्मेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य नसीम अहमद ने छात्रों को स्वेटर प्रदान किए। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। हाजी अयूब अंसारी, शफीक अंसारी, आशीष चौधरी आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...