समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- रोसड़ा, निज संवाददाता। शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं। वे केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान और शिक्षा के प्रति सम्मान है। उक्त बातें केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कही। वे रविवार को शहर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन मुसाय नायक सीता देवी एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से किया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षक डा. संजीव कुमार को बिहार में किया गया सम्मानितशिक्षकों का योगदान मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले शिक्षक समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने मे...