पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला मंत्री रश्मि यादव ने शिक्षकों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। जिला मंत्री रश्मि यादव ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं है। बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ होता है। शिक्षक ही देश की भावी पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण बनाकर राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव तैयार करता है। ऐसे में शिक्षकों के प्रति अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूरा शिक्षक समाज टिप्पणी से आहत है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के सम्मान पर आघात बर्दाश्त नहीं : रश्मि यादव बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...