मुरादाबाद, जून 15 -- विज्ञापन : जरूरी मुरादाबाद, संवाददाता। गालशहीद स्थित एडम एंड ईव्स स्कूल में आयोजित 12 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास, सॉफ्ट स्किल्स, संचार कौशल तथा सार्वजनिक रूप से प्रभावी ढंग से बोलने की कला को विकसित करना था। प्रशिक्षण का संचालन ब्रिटिश स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के निदेशक नवीन आहूजा ने किया। उन्होंने शिक्षकों को आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद, नेतृत्व क्षमता तथा पब्लिक स्पीकिंग के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन समारोह में नवीन आहूजा ने शिक्षिकाओं निदा उरूज, शीबा, अमरीन तथा इला महक की सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन की विशेष सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...