धनबाद, जुलाई 3 -- जेसीईआरटी ने टीचर नीड एसेसमेंट (टीएनए) के परिणाम के आधार पर शिक्षकों के लिए सतत पेशेवर विकास (सीपीडी) ऑनलाइन प्रशिक्षण का आदेश जारी किया है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीपीडी प्रशिक्षण को अनिवार्य रखा गया है। वर्तमान वर्ष में 30 घंटे का ऑनलाइन व 20 ऑफलाइन प्रशिक्षण होगा। कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षकों का प्रशिक्षण 21 जुलाई तक निर्धारित है। अभी भी 15 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्रारंभ नहीं किया है। 41 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण प्रारंभ तो किया गया है, लेकिन उसे पूर्ण नहीं किया गया है तो जो चिंतनीय है। यह भी पढ़ें- UPTET Question Paper 2026: यूपी टीईटी पेपर 1 और 2 की PDF, यहां से सीधे करें डाउनलोड कक्षा छह से आठ एवं कक्षा नौ से 12वीं तक कोटिवार शिक्षकों के क्षमता संवर्द्धन के लिए जे गुरुजी...