प्रयागराज, जुलाई 14 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार से शिक्षकों के लिए पांच दिनी मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उच्चतम न्यायालय की मीडिएशन एंड कन्सीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (एमसीपीसी) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्घाटन कुलसचिव प्रो. आशीष खरे, विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. आदेश कुमार, विधि विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्र और वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने किया। प्रशिक्षण में विश्वविद्यालय के 52 शिक्षक दो बैचों में भाग ले रहे हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात के वरिष्ठ मीडिएशन विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. सोनल शंकर ने बताया कि इससे शिक्षकों की मध्यस्थता संबंधी दक्षता बढ़ेगी और वे वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली को मजबूत बनाने में प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...