शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- शाहजहांपुर। गन्ना शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई। कार्यक्रम में योजना के लाभों की जानकारी दी गई और बताया गया कि इससे शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जूते, मोजे, स्वेटर आदि के लिए धनराशि भेजी गई। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच एमओयू का निष्पादन किया गया। बताया गया कि एमओयू के बाद शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के बैंक खाते चरणबद्ध तरीके से स्टेट बैंक में स्थानांतरित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- स्कूल के बाद इधर-उधर न जाएं, पार्टीबाजी से बचें, स्वास्थ्य का रखें ध्यान: स्वतंत्र देव सिंह इससे उन्हें बैंक ...