मैनपुरी, मई 2 -- मैनपुरी। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यदुवीर नारायण दुबे ने संघ के पदाधिकारियों के साथ शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। बताया कि जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन भुगतान हर माह देर से हो पाता है। माह के प्रथम सप्ताह में शिक्षकों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कहा गया कि शासनादेश के बाद भी सिटीजन चार्टर लागू नहीं किया गया। जिसे लागू किया जाए। अनेक शिक्षकों के अवशेष भुगतान के प्रकरण लंबे समय से अनिस्तारित हैं। मंहगाई वृद्धि के अवशेष प्रकरण 55 से 58 प्रतिशत समस्त विद्यालयों के लंबित है। यह भी पढ़ें- खातों में धनराशि भेजने, पदोन्नति को लेकर गरजे शिक्षक बोनस भुगतान भी रुका हुआ है। जिसे जल्द दिलाया जाए। चयन तथा प्रोन्नति वेतनमान प्रकरण कार्यालय म...