अररिया, अप्रैल 29 -- अररिया, एक संवाददाता प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अररिया के प्रांगण में मंगलवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ व प्रधान शिक्षक संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. जाफर रहमानी ने की, जबकि संचालन प्रधान सचिव मो. मगफूर आलम ने किया। बैठक में शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।जिलाध्यक्ष ने बताया कि संघ मुख्य मांगें इस प्रकार हैं सक्षमता-3 एवं 4 के शिक्षकों के वेतन निर्धारण हेतु जिला स्तर से शीघ्र पत्र निर्गत किया जाए। टीआरई-1 एवं टीआरई-2 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका खोलने हेतु आवश्यक पत्र जारी किया जाए। यह भी पढ़ें- 12 वर्ष बाद पदोन्नति नहीं मिलने पर जताई नाराजगी शिक्षकों के लं...