नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने गुरुवार को जारी बयान में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल गेस्ट और अनुबंधित शिक्षकों के कंधों पर चल रहे हैं। यादव ने कहा कि स्कूलों में 80 हजार के करीब शिक्षकों की जरूरत है, जबकि मात्र 44 हजार ही स्थायी शिक्षक हैं। सरकार को तुरंत प्रभाव से गेस्ट और अनुबंधित शिक्षकों को पक्का करना चाहिए। जबकि, बचे हुए दस हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भर्ती बोर्ड को तुरंत प्रभाव से सक्रिय करना चाहिए। यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार जहां निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है वहीं अपने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति बिलकुल भी चिंतित नहीं है। सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते सरकारी स्कूलों ...