शिक्षकों के योगदान से डिग्री कॉलेज में रौनक
दरभंगा, अगस्त 12 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। कॉलेज आवंटन होने के साथ ही सहायक प्राध्यापक (संविदा आधारित) नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेजों में योगदान करने लगे हैं। शिक्षकों के आगमन से डिग्री कॉलेजों में रौनक बढ़ गई है। राजकीय डिग्री कॉलेज, सिंहवाड़ा के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि स्वीकृत छह विषयों हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में कुल 12 शिक्षकों की पदस्थापना की है। इनमें से आठ शिक्षकों ने अपना योगदान दे दिया है और अब विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो गई है। प्रो. अहमद ने नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र की सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति और शैक्षिक वातावरण से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राध्यापकों का योगदान यह भी पढ़ें- Siwa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.