कानपुर, जून 7 -- कानपुर। किदवई नगर में शिक्षक स्वाभिमान सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस की ओर से किया गया। शिक्षकों के सम्मान, योगदान व कार्यों से आमजन को अवगत कराना रहा। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री अभिनन्दन भदौरिया ने शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर विचार व्यक्त किए। आशनी अवस्थी ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही सशक्त और शिक्षित समाज संभव है। विकास अवस्थी, आलोक मिश्रा, आनंद वर्मा, जेपी पाल, मोहित सविता, आदित्य त्रिपाठी, सुशील अवस्थी, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...