कन्नौज, मार्च 22 -- तालग्राम, संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में जीएच पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अतुल कुमार एवं डॉ. अनुपम देशवाल डायरेक्टर, आइडियल इंस्टीट्यूट, कानपुर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिससे समारोह का महत्व और बढ़ गया। उद्घाटन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज से विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश महासचिव र...