शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला बैठक रविवार को रोटी गोदाम में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की सेवाशर्तों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए एनसीटीई की ओर से आरटीई अधिनियम-2009 की धारा 23(2) में किए गए संशोधन के तहत सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करने का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय ने इसे असंवैधानिक और अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि सभी शिक्षक संगठनों को इसके खिलाफ एकजुट होकर देशव्यापी आंदोलन करना होगा। बैठक में छह माह से लंबित संगठनात्मक चुनाव सितंबर तक पूरा कराने का निर्णय लिया गया। जुलाई और अगस्त में शेष ब्लॉक इकाइयों के चुनाव तथा सितंबर में जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन एवं अधिवेशन होगा। तब तक तीन माह के लिए अंतरिम जिला कमेटी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक अरवि...