बगहा, मई 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में मंगलवार को पर्यावरण की रक्षा हमारा संकल्प " के साथ पदाधिकारियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के लेकर प्राथमिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के शिष्टमंडल जिला के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी से मुलाकात की। जिसमें प्रमुख मांगे राघवेंद्र शर्मा बनाम बिहार सरकार द्वारा पारित आदेश के आलोक में त्वरित कार्यवाही करने की मांग,बकाया वेतन का भुगतान करने,मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान से स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान स्नातक से प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नती, शिक्षकों प्रधानाध्यापक को विद्यालय अध्यापक का वेतन निर्धारण के साथ अंतर वेतन का भुगतान करना', विभिन्न प्रकार के महंगाई भत्ता आवास भत्ता चिकित्सा भत्ता का भुगतान कर आदि की मांग को रखा। बिहा...