सीवान, जनवरी 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के निराला नगर स्थित महेन्द्र प्रसाद शाही शिक्षक सेवा सदन संघ भवन में रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। वरीय उपाध्यक्ष फणीन्द्र मोहन सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों और विभागीय उदासीनता पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से नियमित और नियोजित शिक्षकों के बकाया महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और इंक्रीमेंट के अंतर राशि के भुगतान का मुद्दा छाया रहा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि राशि का भुगतान नहीं होने से शिक्षकों में भारी नाराजगी है। इसके साथ ही पदोन्नति से वंचित शिक्षकों के मामले पर भी विस्तार से चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि इसके लिए उच्च स्तर पर दबाव बनाया जाएगा। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सदस्यता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.