दरभंगा, जून 1 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों को लेकर लोकभवन ने सख्त रूख अपनाया है। विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर तीन माह में ऐसे सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाने को कहा गया है। इस संबंध में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को सोमवार को निर्देश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के प्रोन्नति से संबंधित कई मामले राज्यपाल सचिवालय को प्राप्त हो रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी 12 जनवरी 2024 को विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किया गया था। पत्र में विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के शिक्षकों के प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों पर अग्रेतर कार्रवाई 15 जून से प्रारंभ करते हुए 15 सितंबर तक निष्पादन करने का निर्देश दिय...