लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ। जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 प्रधानाध्यापक पद और सहायक अध्यापक में पद कम किये जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने हजतरगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा। इससे पहले अभ्यर्थियों ने निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रताप सिंह बघेल को ज्ञापन दिया। निदेशक से सार्थक वार्ता न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...