लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

शिक्षकों का नवाचार परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के नवाचार से विद्यालयों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से उद्गम पोर्टल तैयार किया गया है। जिस पर शिक्षकों के नव प्रयोगों के वीडियो अपलोड किए जाएंगे। दूसरे शिक्षक भी प्रेरित होकर उसे लागू करेंगे।

शिक्षा गुणवत्ता में सुधार परिषदीय स्कूलों में तमाम शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं। रोचक ढंग से पढ़ाई कराने के साथ ही छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय वह कर रहे हैं। विद्यालय में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए वह संसाधनों का बेहतर प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में अब इस उद्गम पोर्टल पर सभी जिलों के शिक्षकों के नवाचारों को अपलोड किया जाएगा। शिक्षक इस पर तीन से पांच मिन...