बक्सर, अगस्त 5 -- युवा के लिए ---- बक्सर। जिले में उच्च व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय के अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक, सहायक शिक्षक व प्रधान शिक्षकों का ऑल लाइन पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए जिला स्थापना समिति का गठन किया जाएगा। जिसकी देखरेख में स्थानांतरण होगा। इसके लिए निदेशक माध्यमिक सज्जन आर ने डीईओ को भेजे पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि शिक्षकों के स्थानांकरण के लिए नियमवाली बनायी गई है। उक्त नियमवाली के आलोक में ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा रहा है। इस नियमवाली के तहत जिला स्थापना समिति का गठन आवश्यक है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए बनेगी स्थापना कमेटी निदेशक ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर स्थापना...